कोविड-19 के चलते बीते तीन माह से कोचिंग संस्थान पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में कोचिंग संस्थान चलाने वाले शिक्षक अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एनएसयूआई की जिला इकाई ने कोचिंग संस्थान और कोचिंग क्लासेस खोलने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि मार्च में लॉकडाउन के बाद से कोचिंग संस्थान पूरी तरह से बंद हो गए हैं। ऐसे में कोचिंग संस्थान नहीं चलने से कॉम्पटीशन की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अब शिक्षक भी आर्थिक तंगी से जूझने लगे हैं। यदि अब आने वाले दिनों में कोचिंग संस्थान शुरू नहीं किए गए तो कोचिंग संचालकों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोचिंग संस्थान चलाने वाले लोगों को कोचिंग संस्थान शुरू करने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today