बाजना में 3.70 इंच बारिश, रावटी में 0.8 इंच... आलोट, जावरा और ताल सूखे ही रहे

जिले में बीते 24 घंटे में असामान्य बारिश हुई है। एक तरफ जहां बाजना में 3.70 इंच पानी बरस गया तो वहीं दूसरी तरफ आलोट, जावरा, ताल सूखे ही रहे। इधर, रतलाम, सैलाना व पिपलौदा में 1 या 2 मिमी ही बारिश हो सकी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि जिले में मजबूत सिस्टम नहीं है, ये बारिश नमी से हुई है।
शहर में सोमवार को उमसभरी गर्मी रही। बारिश की आस थी, लेकिन रात तक ऐसा नहीं हो सका। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़त हो गई। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। बारिश नमी से हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post