53,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिका, सोने में एक हजार रुपए की तेजी आई, रिकॉर्ड भाव

सोने के भाव में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को बाजार खुलते ही भाव में 1 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 53,700 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा बाजार में सोना पहली बार इस भाव बिका है। जबकि इसके पहले शुक्रवार को सोना 52,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिका था। सराफा व्यापारियों के मुताबिक भाव में आगे भी तेजी बनी रहेगी।
62,200 रुपए प्रतिकिलो बिकी चांदी

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी जारी है। चांदी के भाव में 2,350 रुपए की तेजी आई और भाव 62,200 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए। चांदी के भाव भी 7 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर है। इसके पहले 2013 में इस भाव पर चांदी बिकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rs 53,700 per ten grams sold, gold rose by one thousand rupees, record price


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post