सोनकच्छ में 45 मिनट तेज बारिश निचली बस्तियाें में हुआ जलजमाव

नगर सहित क्षेत्र में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इसके बाद फिर एक बार मानसून पुनः सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को अचानक बारिश शुरु हाे गई। इससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसान खुश हो गए। 45 मिनट की बारिश से नगर सहित क्षेत्र की निचली बस्तियों में पानी निकासी की जगह नहीं होने से जलजमाव हो गया। एसडीएम कार्यालय परिसर में भी जलजमाव हो गया। नगर की गलियों में जलजमाव होने का मुख्य कारण इस वर्ष नाले व नालियों में जमी गाद को सही ढंग से नप द्वारा सफाई नहीं करवाना है। इसके कारण यह हालात बने हैं।
इस साल शुक्रवार सुबह तक 632 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पिछले वर्ष अब तक 315 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो कि गत वर्ष के मुकाबले कहीं ज्यादा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post