बरझाई पंचायत के प्रभारी सचिव खुद की जमीन छाेड़कर मेरी जमीन में से निकाल रहे हैं सीसी राेड, जेसीबी से हरे-भरे पेड़ भी उखाड़ दिए : किसान

नगर के किसान मनाेज पिता सुरेशचंद्र कारपेंटर ने शुक्रवार काे एसडीएम काे एक ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि मेरी जमीन ग्राम पंचायत बरझाई में है। उसी जमीन के पास से पंचायत द्वारा पुंजापुरा मुख्य मार्ग से बेड़गांव तक सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी सीसी रोड के एक अाेर पंचायत के प्रभारी सचिव नवीन तंवर की जमीन है। जबकि दूसरी ओर मेरी जमीन है।
ज्ञापन में किसान ने अाराेप लगाया कि सचिव ने खुद की जमीन छोड़कर मेरी जमीन पर लगे हरे-भरे पेड़ जेसीबी से उखाड़ दिए। साथ ही खुद की जमीन छोड़कर मेरी जमीन में से रात करीब 9्र.30 बजे सीसी राेड निकाल रहा था। मैंने माैके पर पहुंच कर सचिव तंवर से कहा कि आपके द्वारा बनाया जा रहा है रोड पहले ही घटिया किस्म का है और मेरी जमीन में कैसे बना रहे हो।
इस पर सचिव ने मेरे साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैं बागली थाने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा तो उसने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने आकर थाना प्रभारी के सामने मुझसे गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। किसान ने एसडीएम से उक्त निर्माण कार्य की जांच करवा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
किसान की जमीन में से नहीं निकाला राेड : इधर मामले में ग्राम पंचायत बरझाई के प्रभारी सचिव नवीन तंवर ने बताया कि पहले ताे रात में काम नहीं चलता है। किसान की जमीन में से राेड नहीं निकाल रहे हैं बल्कि अाम रास्ते पर राेड बना रहे हैं। किसी प्रकार के पेड़ भी नहीं उखाड़े गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post