आज से 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन, निगम का वार्ड आरक्षण तीन दिन टला

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य शासन के निर्देेश पर शनिवार से 48 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। हालांकि इसकी शुरुआत शुक्रवार रात 8 बजे से हो गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख तिराहा-चौराहों पर बेरिकेड्स लगाकर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। इधर लॉकडाउन के चलते नगर निगम सागर एवं बीना नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया को टाल दिया गया है। अब यह आयोजन 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में होगा।
शहर की सीमाएं सील, बिना अनुमति आवाजाही नहीं होगी

टोटल लॉकडाउन में दूध-सब्जी की सप्लाई सुबह 9 बजे तक होम डिलिवरी तक की जा सकेगी। जबकि दवा दुकान, अस्पताल, क्लीनिक, पेट्रोल पंप, कुकिंग गैस सप्लाई और आपातकालीन सेवाएं जैसे फायर, बिजली, साफ-सफाई सामान्य तरीके से बहाल रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान शहर के बाहरी सीमाओं पर आवाजाही तो जारी रहेगी लेकिन शहर में प्रवेश करने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति जरूरी रहेगी। यही नियम शहर से बाहर निकलने पर लागू होगा।

शहर रात 8 बजे बंद लेकिन शराब दुकान का समय रात 10 बजे तक
टोटल लॉकडाउन के समय और शराब दुकान के बंद को लेकर अजीबो-गरीब स्थिति बन गई है। दरअसल शहर के बंद होने का समय रात 8 बजे है और शराब दुकानों के बंद होने का समय रात 10 बजे है। ऐसे में कोई व्यक्ति अगर शराब खरीदने के नाम पर घर से बाहर निकलता है तो पुलिस-प्रशासन उनके साथ क्या व्यवहार करेगा। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार को कमोवेश यही स्थिति बनी, कुछ लोगों को रात 9 बजे से तिराहों पर पकड़ा तो उन्होंने जेब से शराब की शीशी निकालकर दिखा दी। उनका कहना था कि जब सरकारी दुकान खुली है तो हमें वहां से खरीदी करने से कैसे रोका जा सकता है। हालांकि इन लोगों को दोबारा रात 8 बजे के बाद घर से बाहर नहीं आने की ताकीद देकर रवाना कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Total lockdown of 48 hours from today, ward reservation of corporation postponed for three days


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post