जुलाई में 60 में से 23 पॉजिटिव महिला और बच्चे, घर से बाहर निकलना संक्रमण की वजह

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई के 12 दिन में 23 महिलाएं व बच्चे संक्रमित हुए हैं। इस माह कोरोना संक्रमितों का यह 38 प्रतिशत है। पूछताछ में पता चला कि कोई घर से बाहर निकलने के कारण संक्रमित होना मिला है, तो कोई परिजन के संपर्क में आने से।
जुलाई में 12 दिन में 60 मरीज सामने आ गए हैं, जबकि जून के शुरुआती 12 दिन में 48 मरीज थे। इनमें 11 महिलाएं 30 से 40 साल की उम्र के बीच की हैं, जो घरेलू जवाबदारी संभालती हैं। महिलाओं का कहना है कि वे कभी-कभी सब्जी लेने बाहर जाती थीं। इधर, शनिवार को जावरा की 60 साल की एक महिला भी संक्रमित मिली है। अब कुल पॉजिटिव 218 हो गए हैं।

पुलिस की रही सख्ती, दिन में सन्नाटा पसरा - कोविड 19 के फैलाव को रोकने के लिए 31 घंटे का टोटल लॉकडाउन असरकारी रहा। शनिवार रात 10 बजे से लागू लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चला। पाबंदी के बावजूद सड़कों पर निकलने वालों पर सुबह पुलिस को सख्ती करना पड़ी। आवश्यक सेवा में आने वाली दुकानें और कार्यालय खुले रहे। अब इसी तरह हर रविवार को शहर में टोटल लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन की गाड़ियों ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। इधर, माणकचौक, बाजना बस स्टैंड पर घरों में चल रही तीन-चार दुकानों को बंद करवाया। 20 जुलाई तक कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

8 दिन तक ये रहेगी सख्ती

  • शाम 7 बजे तक ही खुल सकेंगे बाजार।
  • शाम 7 से 10 बजे तक भोजन की होम डिलीवरी हो सकेगी।
  • सार्वजनिक पार्क और जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पूरी तरह बंद रहेंगे।

आज से इनकी रहेगी छूट

  • लोग आवाजाही कर सकेंगे।
  • गाइडलाइन का पालन करते प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में कामकाज होगा।
  • दूध व सब्जी की सामान्य बिक्री शुरू हो जाएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 out of 60 positive women and children in July due to infection


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post