बिछड़ौद की महिला का इंदौर के हाॅस्पिटल में कई दिनों से कैंसर का इलाज चल रहा था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अटेंडर को अस्पताल प्रशासन ने स्क्रीनिंग कर घर भेज दिया। घर पर ही 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन होने का कहा।
जानकारी के बाद एसडीएम गोविंद दुबे के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. विनोद चौधरी, आशा सहयोगी प्रभावती उपाध्याय, पवित्रा बैरागी, आशा कार्यकर्ता रेखा राठौड़, सौरम बाई, नूतन प्रजापत, शोभा मालवीय ने मिलकर संक्रमित महिला के घर के आसपास के करीब 70 घरों के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसमें सभी व्यक्ति स्वस्थ्य पाए गए। महिला के पूरे परिवार के सदस्यों को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।
घट्टिया : तीन मरीज ठीक होकर घर लौटे- घट्टिया में कुल कोरोना मरीज की संख्या सात हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि एक घट्टिया, एक जलवा व एक चकरावदा का मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए है। अब चार मरीज का इलाज उज्जैन में चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि स्क्रीनिंग में किसी को भी किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today