बदमाश ने 52 मिनट में छह ट्रांजक्शन कर 1 लाख से अधिक रुपए निकाले

आजकल कुछ लोग एक गिरोह बनाकर लोगों से मोबाइल पर बात करते हुए कभी कहते हैं कि मैं बैंक से बात कर रहा हूं तुम्हारा खाता बंद होने जा रहा है एटीएम बदलना है और सामने वाले से बात बात में सामने वाले के एटीएम नंबर या अन्य जानकारी लेकर तुरंत उसके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
इस प्रकार की घटना क्षेत्र में लगातार हो रही है। ऐसी ही एक घटना साेमवार को बागली थानाक्षेत्र के दीपक पिता मनोहरलाल पाटीदार निवासी नयापुरा के साथ हुई। दीपक ने बागली थाने में आवेदन दिया। अावेदन में बताया कि 27 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा के मेरे अकाउंट नंबर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11.46 बजे से लेकर दोपहर 12.38 के बीच 6 ट्रांजक्शन के माध्यम से 1 लाख 5000 रुपए की राशि निकाल ली गई। इसकी जानकारी मुझे 1 बजे एसएमएस के माध्यम से पता चली। मैंने बैंक में जाकर मैनेजर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं कुछ नहीं कर सकता। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए ताकि अन्य किसी और के साथ इस प्रकार की कोई घटना नहीं हो। इधर थाना प्रभारी शैलजा भदाैरिया का कहना है कि मुझे संबंधित ने बताया जरूर था, लेकिन अब तक आवेदन मेरे पास नहीं अाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post