इंदौर-हावड़ा सहित जल्द ही चलेंगी नई 90 स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लॉकडाउन में चल रही स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगा। इसके लिए देशभर की 90 ट्रेनों को शाॅर्टलिस्ट कर लिया गया है। इसमें रतलाम की इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस भी शामिल है। अनलॉक वन में रेलवे ने 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेन चलाना शुरू किया था। एक माह के डाटा का एनालिसिस करने के बाद रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मशक्कत चालू कर दी है। मंडल की इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस का शेड्यूल फाइनल होकर पश्चिम रेलवे मुख्यालय मुंबई के मार्फत रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। पहली से 15 अगस्त के बीच रेलवे नई ट्रेन चलाने की घोषणा कर सकता है। 12 अगस्त तक वैसे भी रेलवे ने सारी नियमित ट्रेनें निरस्त कर रखी हैं। डीआरएम विनीत गुप्ता ने बताया दूसरे फेस में देश में 90 स्पेशल ट्रेन चल सकती है। कब से चलेगी फैसला रेलवे बोर्ड करेगा।

13 जोड़ी ट्रेनों में एक भी रतलाम मंडल की नहीं
अभी देश में चल रही 100 जोड़ी ट्रेन में से 12 रेल मंडल के रतलाम, दाहोद, नागदा, उज्जैन, चित्तौड़गढ़ स्टेशन से होकर गुजर रही हैं। इनमें से एक भी ट्रेन रतलाम मंडल की नहीं है। जून में मुंबई मुख्यालय के निर्देश पर रेलवे इंदौर से चलने वाली 6 गाड़ियों को चलाने की तैयारी की थी, लेकिन बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली। 12 मई को शुरू की गई दिल्ली-मुंबई राजधानी स्पेशल भी चल रही है।

मालगाड़ी पर जोर क्योंकि 4.85 करोड़ रिफंड किए
रेलवे का फोकस मालगाड़ी पर है। कारण लॉकडाउन में ट्रेन रद्द होने से रेलवे को 4.85 करोड़ रुपए का रिफंड करना पड़ा है। जून में हर दिन 815 वैगन लोडिंग करके रेलवे ने 137.04 करोड़ कमाई की थी। जुलाई में रेलवे इस आंकड़े को भी पार करना चाहता है। वैगन लोडिंग की संख्या 820 से ज्यादा करने की मशक्कत शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post