पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दी थी जान

11 दिन पहले कैलाश नगर में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने जांच पूरी करते हुए पति काे आराेपी बनाया है। पुलिस ने बताया मृतका उषाकिरण पति अरुण चाैहान मूल रूप से ग्राम कृष्णा नगर काॅलाेनी गाेपीनाथ बस स्टैंड के सामने थाना काेतवाली मैनपुरी (उप्र) है। महिला अाैर उसका पति धार में किराए के मकान में रहते थे। 16 जुलाई काे उषा किरण ने अात्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
जांच में सामने आया कि उषा किरण का पति अरुण कुमार शराब पीकर देर से घर आता था। उषाकिरण द्वारा टाेकने पर अरुण विवाद करता था। छाेटी-छाेटी बाताें को लेकर उसे परेशान भी करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उषाकिरण ने जान दी थी। पुलिस ने अरुण पर धारा 306 में केस दर्ज किया है। फिलहाल अाराेपी फरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post