खंड स्तरीय विकास कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को जनपद सभागृह में किया गया। इसमें विधायक बहादुरसिंह चौहान, एसडीएम आर.पी. वर्मा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विकास कार्य, प्रस्तावों, रुके हुए कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायत, नगर पालिका आदि विभाग के प्रमुख उपस्थित थे। विधायक चौहान ने हरबाखेड़ी डेम, महिदपुर रोड नल-जल योजना व अन्य प्रस्तावित कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम वर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को बारिश में बाढ़, आपदा प्रबंधन को लेकर सक्रिय रहने एवं मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही अपने विभाग के कार्यों को प्रमुख रूप से करने के निर्देशित किया गया। जानकारी तिलकराज कालरा ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today