मंत्रियोें को आज बंट सकते हैं विभाग; वित्त, गृह, परिवहन भाजपा रखेगी, नगरीय विकास, आबकारी-पीडब्ल्यूडी पर झगड़ा

दस दिन बाद मप्र की भाजपा सरकार में मंत्रियों के विभागों का वितरण रविवार को होने संभावना बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ग्वालियर में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि रविवार को सभी 28 नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे। साफ है कि भाजपा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच रविवार की सुबह तक आम बनने के आसार हैं। हालांकि अभी भी नगरीय विकास, आबकारी, पीडब्ल्यूडी जैसे अहम विभागों को लेकर झगड़ा बाकी है। इस पर फैसला होना है। बताया जा रहा है कि सिंधिया अभी भी अपने लोगों के लिए इन विभागों का दबाव बनाए हुए हैं। इस बीच यह साफ हो गया है कि वित्त, गृह, वाणिज्यिककर, परिवहन को भाजपा अपने पास रखेगी। राजस्व, खनिज जैसे विभाग सिंधिया के पास जा सकते हैं।
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश संगठन से बात करेंगे। रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच चर्चा संभावित है। सिंधिया खेमे से 11 मंत्री हैं, जिनके लिए अहम विभाग मांगे गए हैं। बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग से विभागों को लेकर मुख्यमंत्री खुद बात करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post