मंत्री नहीं बनाने से पारस जैन का खेमा मायूस व नाराज

विधायक पारस जैन को मंत्री नहीं बनाने से उनके समर्थकों में मायूसी के साथ ही नाराजगी भी है। इनमें से कुछ पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं तो कुछ संगठन के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहते हैंं।
गुरुवार देर शाम को ये समर्थक उत्तम नगर स्थित जैन के निवास पर एकत्रित भी हुए। इनमें दौलतगंज मंडलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, जोन एक की अध्यक्ष विनीता शर्मा, कार्तिक चौक मंडलाध्यक्ष हेमंत वर्मा, जीवाजीगंज मंडलाध्यक्ष जितेंद्र कुमावत व कुछ पार्षद भी शामिल थे। इधर विधायक जैन ने कहा वे सुबह भोपाल में ही थे और उन्होंने मंत्री बनने पर डॉ. मोहन यादव को बधाई भी दी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब भी उज्जैन आएं। महाकाल दर्शन करें और उज्जैन में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा करें। विधायक के नाते उनका प्रयास रहेगा कि ये सौगात उज्जैन को मिले। इधर इस संबंध में भाजपा नगराध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि संगठन का जो भी निर्णय होता है उसे हर कार्यकर्ता को मानना चाहिए। जो भी है अच्छा निर्णय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post