जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में सब इंजीनियर और सचिव को नोटिस

जनपद पंचायत खिलचीपुर के कछोटिया गांव में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ ही सब इंजीनियर और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।
जिपं सीईओ आशीष सांगवान द्वारा कछोटिया गांव में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सेक्टर प्रभारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे है। बैठक में सीईओ ने मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत भाटखेड़ा, कांकरिया, दरियापुर, नाटाराम में लक्षित लेबर बजट अनुसार कार्य प्रारम्भ नही करने एवं लेबर बजट अनुसार मजदूर नहीं लेने और प्रधानमंत्री आवास के 53 हितग्राहियों को प्रथम किश्त दिए 45 दिवस होने के बाद भी द्वितीय किश्त जारी नही होने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही 100 दिवस से अधिक समय से लंबित 37 शिकायतों का निराकरण नही कराए जाने से सब इंजीनियर जितेन्द्र सोनगिरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कछोटिया के सचिव तोलाराम दांगी द्वारा ग्रापं की टीवी अपने घर रखने की शिकायत मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक के बाद सीईओ ने वहीं चितावलिया में आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post