आज फिर एक हिस्ट्रीशीटर पर बड़ी कार्रवाई, दो मकान पर चलेगा बुलडोजर

माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस की तीसरी कार्रवाई चिमनगंज थाना क्षेत्र में होगी। इस थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश ओम जाटवा के खिलाफ 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। लॉकडाउन के दौरान ही जाटवा पर साथियों के साथ मिलकर घटि्टया के साहिबखेड़ी में रहने वाले शैलेंद्र सिंह की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह अभी जेल में है। जाटवा के खिलाफ उज्जैन के कई थानों में हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। नीलगंगा थाना क्षेत्र में भी एक हत्या में वह सजा काट चुका था। अब पुलिस का मुख्य टारगेट ओम जाटवा है, जिसका चिमनगंज थाना क्षेत्र में ईदगाह के समीप मकान है। उक्त क्षेत्र में उसका आतंक है। गली पर भी उसका कब्जा है। प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ पूरी तैयारी कर ली है और संभवत: शनिवार को ईदगाह क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसके दूसरे मकान पर भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post