बोली लगाने से पहले खेत में देख लें केला फसल, उसे काटना व्यापारी की जिम्मेदारी

मंडी में केला उत्पादक किसानों को नीलामी में हो रही परेशानी और व्यापारियों द्वारा नीलामी के बाद उपज काटने से इनकार करने की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंडी प्रबंधन से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग की।

किसान संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाधव ने कहा किसान चाहते हैं केला नीलामी ऑनलाइन भी होना चाहिए। ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी इसमें शामिल हो सकें। फिलहाल कठिन परिस्थितियों में किसान केेला उपज बेच रहे हैं। जो भाव नीलामी में तय होते हैं, खेत में वह कम कर दिए जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि नीलामी में जो व्यापारी हिस्सा लेते हैं, उनके हम्माल और इंचार्ज 2 दिन पहले ही खेत में फसल देख लें, इसके बाद बोली लगाएं।

बिना फसल देखे बोली लगाने पर व्यापारी की जिम्मेदारी है कि वह उसी दाम में फसल काटे। इसकी सूची मंडी द्वारा दो दिन पहले ही व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाए कि दो दिन बाद किन-किन किसानों की गाड़ियां नीलामी पर लगने वाली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post