बड़ौदा कस्बे में जितनी तेजी से ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है, उससे भी दोगुनी गति से बढ़ते अतिक्रमण के कारण कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। मुख्य सड़कों पर राहगीर और वाहनों का आवागमन रामभरोसे है। खास बात यह है कि जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
दो किलोमीटर लंबे दायरे में फैले कस्बे के प्रमुख बाजार में दुकानदारों व ठेलों के अतिक्रमण से सड़क आधी घिर गई है। सड़क पर बार बार जाम से वाहन चालक और राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। सबसे व्यस्त रतोदन दरवाजा रोड पर हालात यह है कि हर दस मिनट में जाम लगता है। बागर रोड पर हाईवे किनारे एसबीआई से लेकर मंडी तक दोनों तरफ अस्थायी निर्माण, ठेले और गुमटियों के कारण ट्रैफिक जाम के अलावा हादसे की आशंका रहती है। बेलगाम बढ़ते अतिक्रमण और अनियंत्रित ट्रैफिक से आमजन परेशान हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क पर काफी आगे तक तख्ते, बैंच, तंबू तिरपाल लगाकर बिक्री के लिए सामान सड़क पर सजा रखा है। कई जगह पूरी दुकानदारी ही सड़क पर चल रही है।वहीं सीएमओ का कहना है कि वे बाजार से जल्द से जल्दअतिक्रमण हटाने का प्रयास करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today