वन अधिकार अधिनिमय के अंतर्गत वनवासियों द्वारा पूर्व में प्रस्तुत किए एकल एवं सामूहिक दावों की हकीकत जानने कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ग्राम जाखदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग की टीम वनवासियों द्वारा जिन-जिन गांवों में पूर्व में दावे प्रस्तुत किए थे। उनके सत्यापन का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर की समिति में पारित पात्र वनवासियों के दावो को टीम स्वीकृति प्रदान करेगी। कलेक्टर ने कहा कि 31 दिसंबर 2005 या उससे पहले से भूमि का काविज है। उसका अनिवार्य रूप से पट्टे के लिए सत्यापन किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today