जोन-1 में फिलहाल लागू नहीं होगा लेफ्ट-राइट सिस्टम, इसी तरह खुलेंगे बाजार; कल से जिम, पार्लर भी खुलेंगे

शहर के मध्य क्षेत्र जोन वन में लेफ्ट-राइट व्यवस्था फिर से लागू नहीं होगी। 30 जुलाई से जिस तरह से पूरी तरह से बाजार खुले हैं, इसी तरह से 4 अगस्त के बाद भी खुले रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को रेसीडेंसी पर हुई जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में सहमति बन गई है। वहीं 5 अगस्त से जिम, पार्लर, योगा केंद्र भी खुलेंगे। इसके पहले कलेक्टर मनीष सिंह ने 29 जुलाई को आदेश जारी कर जोन वन में 4 अगस्त तक के लिए लेफ्ट-राइट व्यवस्था को बंद कर पूरी तरह से बाजार खोलने के आदेश जारी किए थे। इसी मामले में सोमवार को सांसद व आपदा प्रबंधन समूह के अध्यक्ष शंकर लालवानी की अध्यक्षता में बैठक में फैसला लिया गया और सभी जनप्रतिनिधियों ने इसकी मांग रखी कि बाजार इसी तरह से खुले रखे जाएं। पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने बैठक के बाद कहा कि इंदौर में स्थिति सामान्य है, इसलिए यहां बाजार को खुले रखने में बुराई नहीं है। यदि संक्रमण बढ़ता है तो हम तत्काल बैठक कर इस संबंध में फैसला लेंगे। चोइथराम मंडी के बाहर, राजबाड़ा एरिया में भीड़ जमा होने की बात सामने आ रही है, इसे प्रशासन नियंत्रण करेगा।
भोपाल में लॉकडाउन खत्म, सख्ती बरकरार
उधर, भोपाल में 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार सुबह से खत्म हो जाएगा। हालांकि सख्ती जारी रहेगी। सभी बाजार रात आठ बजे ही बंद किए जाएंगे और सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदौर | रक्षाबंधन का त्योहार ऐसा भी मनाना पड़ेगा, ये इस बहन ने कभी सोचा भी नहीं होगा। परदेशीपुरा में रहने वाले अपने भाई को 38 सालों से उनकी छाेटी बहन राखी बांधती आ रही हैं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार वे अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पाईं। दरअसल इनके पिता और बुआ की रिपोर्ट 23 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। तब से वे दोनों तो अस्पताल में हैं, घर सील है और परिवार के बाकी सदस्य होम क्वारेंटाइन हैं। फोटो | ओपी सोनी


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post