कोल नगरी में 34 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोल नगरी पाथाखेड़ा में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। रविवार सुबह 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। इससे पहले भी वार्ड नंबर 31 के इसी परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव आए हैं। पाथाखेड़ा क्षेत्र में 26 दिनों के भीतर 34 केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत दौरा किया जा रहा है। फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क वाले लोगों को चिह्नित कर उनके कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को डॉ. मनोज सूर्यवंशी व उनकी टीम द्वारा वार्ड नंबर 35 में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क वाले 18 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post