महाराष्ट्र के परतवाड़ा की निजी कंपनी में सर्विस करने वाले 27 वर्षीय युवक की रविवार को ताप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। आठनेर पुलिस ने बताया अंकित पिता विष्णु कमाविसदार अपने मामा के यहां मांडवी गांव आया हुआ था। वह मांडवी गांव के ही अपने मामा नितिन जोशी एवं अन्य दो दोस्त शिवदयाल अमरूते तथा अनिल सातपुते के साथ ताप्ती नदी नहाने गया था। अंकित के मामा पंडित प्रवीण जोशी ने बताया कि काेलगांव के निकट ताप्ती नदी पर नहाने गए थे। डुबकी लगाते ही खोह में चले जाने से अंकित की मौत हो गई। पंडित प्रवीण जोशी ने बताया लॉकडाउन के चलते अंकित अपने मामा के यहां छुट्टी बिताने के लिए आया हुआ था। प्रधान आरक्षक चंद्रकांत परतेती थाना आठनेर ने बताया कि अंकित की ताप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news