बच्चों के डॉक्टर कोरोना पाॅजिटिव, क्लीनिक बंद कराया, रविवार को जिले में मिले 9 नए संक्रमित

जिले में लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को 9 लोगाें की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। शहर में बच्चों का डॉक्टर सहित 6, पाथाखेड़ा में 1, वहीं आमला 1, चिचोली में सीहोर से लौटे युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जिले में कुल पाॅजिटिव केस 259 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि 181 लाेग ठीक होकर घर भी लौट गए हैं। अब एक्टिव केस 75 रह गए हैं। शहर के महावीर वार्ड में पाॅजिटिव आया। डॉक्टर जिला अस्पताल में पदस्थ है।
आर्यपुरा का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव : इधर शहर के आर्यपुरा क्षेत्र का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट उपचार करने वाला यह डॉक्टर बच्चों का उपचार करता था। लेकिन डॉक्टर महावीर वार्ड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ मरीजों को घर पर बॉटल लगाने गया था। उन मरीजाें की प्राइमरी संपर्क हिस्ट्री में डाॅक्टर के आने के कारण उसका भी सैंपल लिया था। तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा ने बताया आर्यपुरा का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके घर के आसपास कंटेंटमेंट एरिया बनाया है।
अधिकांश पाॅजिटिव दूसरे शहर से लौटने वाले : जिले में अधिकतर मामले बाहर से लौटने वालाें के सामने आ रहे हैं। शहर के टिकारी में पटना से लौटा युवक, महावीर वार्ड में विजयवाड़ा से लौटी महिला संक्रमित निकली। वहीं पाॅजिटिव के संपर्क में आकर टेलीफाेन कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय पुरुष, पटेल वार्ड निवासी 23 वर्षीय युवक, पटेल वार्ड निवासी 48 वर्षीय महिला के अलावा महात्मा फुले वार्ड पाथाखेड़ा की 56 वर्षीय महिला, हरण्या चिचोली में सीहोर से लौटा 23 वर्षीय युवक पाॅजिटिव पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post