शनिवार रात 12 बजे वन विभाग के अमले ने प्रभातपट्टन के बस स्टैंड के पास कार में भरकर ले जाई रही सागौन की चरपटें पकड़ीं। मासोद के डिप्टी रेंजर अविनाश शिंदे सहित अन्य कर्मचारी रात में गश्त कर रहे थे।
इस दौरान ग्राम वंडली की ओर से सफेद कार आती दिखी। संदेह होने पर कार का पीछा कर प्रभातपट्टन के बस स्टैंड के पीछे रोका। कार की जांच की तो उसमें सागौन की चरपटें भरी हुई थीं। कार की पीछे की सीटें निकालकर उसके स्थान पर चरपटें रखी हुई थीं। कार सवार से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दीपक सावरकर और मनीष सावरकर निवासी प्रभातपट्टन बताया। दोनों ने बताया वंडली के एक किसान के खेत से चरपटें भरी हैं।
डिप्टी रेंजर अविनाश शिंदे ने बताया कार में 0.323 घनमीटर की 9 नग चरपटें कीमत करीब 12 हजार रुपए की भरी हुई थीं। चरपटें, कार को जब्त कर दीपक और मनीष सवारकर के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इसके पहले वन विभाग की टीम ने मंगोनाखुर्द में एक ग्रामीण के घर से भी चरपटें जब्त की थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today