बेवजह घूम रहे 65 चालकों पर जुर्माना, बिना मास्क के मिलने पर 37 पर कार्रवाई

लॉकडाउन में बिना कारण घूम रहे वाहन चालकों और अकारण घरों के बाहर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर पुलिस विभाग और राजस्व अमले ने सख्त कार्रवाई की। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया बिना कारण बाइक और स्कूटी दौड़ा रहे 65 लोगों पर पुलिस विभाग ने चालान बनाकर फाइन की कार्रवाई की। इन सभी से 100-100 रुपए का जुर्माना वसूला। इस तरह कुल 6500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह बिना कारण घरों से बाहर निकल कर बिना मास्क लगाए घूम रहे 30 लोगों को भी पकड़ा गया। इन पर भी स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया 100-100 रुपए का जुर्माना लगाया। इस तरह पैदल बेवजह बिना मास्क घूम रहे 30 लोगों से 3000 रुपए जुर्माना किया।
तहसीलदार ने गाढ़ा घाट रोड पर 7 लोगों पर किया जुर्माना: इधर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा ने शहर से बाहरी क्षेत्रों को जाने वाली ऐसी सड़कों पर सर्चिंग की, जहां लोग बिना मास्क बेफिक्र होकर घूम रहे थे। अकेली शहर की गाड़ाघाट रोड पर 7 लोगों को पकड़ा। यह लोग बिना मास्क, बिना कारण पैदल घूम रहे थे। इन लोगों पर 100- 100 रुपए जुर्माना लगाकर जुर्माना वसूला।
लॉक डाउन में मना रहे पिकनिक: लॉक डाउन के कारण लोग बड़ी सख्या में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। इसके चलते हनुमान डोल का मंदिर परिसर, कोसमी डैम की पहाड़ी और डैम का पीछे का एरिया, सोना घाटी हनुमान मंदिर और सोनाघाटी शिव मंदिर की पहाड़ी, चिखलार का झरना तथा बॉटनिकल गार्डन और इससे सटी पहाड़ी के एरिया में लोग पहुंच रहे हैं। कोसमी डैम घूमने आए लोगों ने बताया कि दिनभर घर में रहकर बोर हो जाते हैं। शहर में तो घूम नहीं सकते, इसीलिए शहर के बाहर खुली हवा में घूमने आ जाते हैं। हालांकि बाहर का कुछ नहीं खाते, घर से ही खाना लाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post