थाना क्षेत्र के गोंडी घोघरा गांव में शनिवार रात किसान और आदिवासी महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं जमीनी विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का पहला शक करीबियों पर जा रहा है।
हिड़ली रोड पर गोंडी घोघरा गांव से 1 किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी के पास गांव के इंद्रदेव हनुमंत राव झोड़ (40) तथा कम्मोबाई आहके (35) निवासी गाेंडी घाेघरा का शव मिला। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी के चोट के निशान थे और शव खून से लथपथ थे। सूचना पर आठनेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया। टीआई दादूसिंह टेकाम ने बताया दोनों की हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर की गई है। शवों का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक इंद्रदेव खेती करता था। पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
इंद्रदेव की 3, कम्मो की 2 संतान
मृतक इंद्रदेव झोड़ की 22 एकड़ कृषि भूमि है। उसकी तीन पुत्रियां हैं, जबकि मृतिका कम्मोबाई की दो संतान हैं। कम्मोबाई की 17 वर्षीय पुत्री एवं 15 वर्षीय पुत्र है।
स्पष्ट कारण का खुलासा नहीं
इंद्रदेव एवं कम्मोबाई की हत्या हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का है या प्रॉपर्टी का विवाद है। अभी खुलासा नहीं हुआ है। मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।
- शिवचरण बोहित, एसडीओपी, भैंसदेही
ढाई साल से प्रेम प्रसंग की चर्चा भी
किसान और महिला के बीच प्रेम प्रसंग होने की भी चर्चा है। पुलिस इसी एंगल पर घटना की जांच कर रही है। कम्मोबाई की खेत में झोपड़ी है, जहां पर यह वारदात हुई। पुलिस भी इस कारण की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।
पुलिस के अनुसार 10 से 12 घाव हैं सिर पर
दोनों की हत्या सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की है। पुलिस के अनुसार सिर पर 10 से 12 वार किए गए हैं। पुलिस ने बताया मृतक सीमेंट के थैले से बनी बिछात पर बैठकर चाय पी रहा था तभी हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया। बिछात पर अाैर मृतक के कपड़ाें पर चाय फैली हुई थी। मृतक के सिर के अलावा शरीर के किसी भी भाग को क्षति नहीं पहुंचाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today