ईदगाह क्षेत्र में चामुंडा चौराहे के पास 26 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे की म्याल से लटका पाया गया। पुलिस को आशंका है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक का नाम रवि नामदेव बताया गया है। घटना की सूचना पुलिस को उसके भाई प्रतीक पिता राकेश नामदेव से मिली। सिटी थाने से घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी शिवदीन पंवार ने बताया कि पुलिस के आने के पहले परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। पूछताछ में पता चला रवि ने कमरे की म्याल में शॉल का फंदा बनाकर अपने गले में डाला और फांसी लगाई। घटना सुबह 7:30 बजे की बताई जाती है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने बताया मामल की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news