बहनें भाइयों को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और दाेपहर दो से शाम छह बजे तक बांध सकती हैं राखी

साेमवार काे रक्षा बंधन मनाया जाएगा। चार दिनाें का लाॅकडाउन चल रहा है, यह पहला माैका हाेगा जब शहर बंद है। प्रशासन ने रक्षा बंधन पर असुविधा नहीं हाे इसलिए ठेले पर राखी की दुकानाें काे खुला रखने की अनुमति दी थी। शहर में इक्का दुक्का दुकानें ठेले पर लगी रहीं। ज्याेतिषियाें के अनुसार रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे से 10 बजे तक अाैर दाेपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक है। इस समय बहनें अपने भाइयों का राखी बांध सकती है। पं नरेश परसाई के अनुसार राखी बांधने का समय सुबह 9 से 10 बजे तक है। इसके अलावा दाेपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक है। लाेग इस समय राखी बंधवा सकते हैं। इसी समय पूजन हाेगी।
लोगों को बाजार में मिलेगी मिठाई और राखी रक्षाबंधन सोमवार काे है। दिनभर बाजार बंद रहेगा। हालांकि मिठाई अाैर राखी उपलब्ध हाेगी।

आर्मी का जवान आठ साल बाद राखी बंधवाने के लिए आया
भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर पाेस्टेड भाई सत्यवान सिंह राजपूत 8 साल बाद बहन सीमा और गाेल्डन के हाथों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाएगा। लांस नायक सत्यवान सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले 8 सालाें में रक्षा बंधन का त्याैहार पर कभी घर ग्राम पतलई नहीं आ पाए, मेरी पाेस्टिंग श्रीनगर के कुपवाड़ा जिले में 33 राष्ट्रीय रायफल में है। आठ साल में यह पहली बार है जब दाेनाें बहनें सीमा और गाेल्डन के हाथाें से अपनी कलाई पर राखी बंधवाउंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post