काेविड सेंटर ज्ञान उदय बीटीअाई में शनिवार काे डाॅक्टरों के साथ काेराेना पाॅजिटिव मरीज ने अभद्रता की है। इस मामले में पाॅजिटिव मरीज द्वारा की गई अभद्रता पर काेतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। हाई टेक सिटी निवासी एक काेराेना पाॅजिटिव मरीज काे 1 अगस्त काे काेविड सेंटर में भर्ती किया था। वह भर्ती हाेने के समय से अभद्रता कर रहा है। शनिवार की रात 9.30 बजे बिना किसी की अनुमति के वह वार्ड से बाहर अाकर घूम रहा था। ड्यूटी डाॅक्टर सिध्दार्थ वर्मा ने जब उसे एेसा करने से राेका ताे मरीज अभद्रता करते हुए गालियां देने लगा। रविवार काे डाॅ. अनमाेल वर्मा,डाॅ. शिविका भल्ला ने दाेपहर 2 बजे राउंड किया ताे उनके साथ भी अाराेपी ने अभद्रता की पुलिस तीनाें डाॅक्टराें द्वारा दिए अावेदन के अाधार पर अाराेपी पर केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news