अमृत की पेयजल याेजना का काम करा रही ह्यूम पाइप कंपनी काे नपा की अाेर से फिर से नाेटिस दिया गया है। इस बार नाेटिस काम में देरी काे लेकर नहीं बल्कि कंपनी द्वारा दिए गए 5 हजार नल कनेक्शनाें के शुल्क की राशि जमा कराए जाने काे लेकर दिया है। दरअसल डीपीअार में हुए अनुबंध के तहत कंपनी काे शहर में 12 हजार 547 पुराने नल कनेक्शनाें काे अमृत याेजना के तहत नई लाइन से फ्री में शिफ्ट करना था। इसके लिए उपभोक्ता से कुछ नहीं लिया जाना है। कंपनी ने कुल 7 हजार नल कनेक्शन ही अनुबंध के अाधार पर शिफ्ट किए हैं। अन्य 5 हजार 547 छोड़ते हुए नल पाइंट ऐसे घरों में भी लगा दिए, जहां पहले से कनेक्शन नहीं था। इनसे कनेक्शन चार्ज भी नहीं लिया। नपा ने कंपनी काे डीपीअार के अनुबंध के मुताबिक पुराने 12 हजार 547 नल कनेक्शनाें काे अमृत की नर्मदा पेयजल की पाइपलाइन से जाेड़ने का नाेटिस िदया है। वहीं कंपनी जाे नए नल पाइंट्स मुफ्त में दिए हैं उन्हें अमान्य कर दिया है। कंपनी काे कहा गया है कि या ताे वे नए पांच हजार 547 नल कनेक्शनाें के चार्ज की राशि जमा कराएं या फिर पुराने बचे हुए 5 हजार 547 वैध नल कनेक्शनाें काे अमृत लाइन से जाेड़े। नपा एई अारसी शुक्ला ने बताया नए नल कनेक्शन पर अमृत पेयजल याेजना के तहत निर्धारित शुल्क लेकर ही कनेक्शन देना है। कंपनी काे यह नाेटिस दिया है कि नए नल कनेक्शनाें के शुल्क की राशि का रुपया जमा कराएं या फिर शेष छूट गए वैध नल कनेक्शन को लाइन से जाेड़े। कंपनी रुपया जमा नहीं कराती है ताे उक्त राशि कंपनी के बिलाें से
काटी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today