बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनना शुरू, रविवार शाम से छाए रहे बादल, हल्की बारिश हुई, उमस से मिली राहत, अाज से बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनना शुरू हाे गया है। इसका असर भी दिखने लगा है। रविवार की दाेपहर बाद घने बादल अाए। शाम के समय हल्की बारिश हुई। बारिश से उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। माैसम विभाग के अनुसार साेमवार से तीन दिन तक रुक-रुक कर कभी तेज ताे कभी धीमी बारिश हाेगी। अगस्त में अच्छी बारिश का अनुमान है। वहीं इन दिनों खेतों में धान की रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। कई जगह धान की रोपाई पूरी हो गई है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण फसल पर सूखने का संकट मंडराने लगा है। खेतों की जमीन में दरारें पड़ना शुरू हो गई है। किसान भी चिंतित है। माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है। अब यह सक्रिय हाेगा। इससे बारिश हाेना शुरू हाेगा। साेमवार से तीन दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। नया सिस्टम 8 अगस्त से फिर बन जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इधर बारिश नहीं होने के कारण खेतों की जमीन में दरारें पड़ना शुरू होे गई हैं। वहीं जिले के कई क्षेत्राें में धान रोपाई का काम पूरा हो गया है, लेकिन तेज बारिश नहीं होने के कारण किसानों को फसल सूखने का संकट मंडराने लगा है। इस कारण धान की फसल सूखने की कगार पर आ गई है। किसानों को अब तेज बारिश का इंतजार है।


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post