करीब एक माह पुराने रेत चोरी के मामले में पुलिस ने दो वाहन मालिकों पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है। एसआई शिवबहादुर सेंगर ने बताया 4 जुलाई को जुन्हेटा स्थित दूधी नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने पर तहसीलदार ने 1 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। दोनों वाहनों का पंचनामा बनाकर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रेषित किया गया। माननीय हाईकोर्ट इंदौर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होशंगाबाद के आदेश पर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 05 एजी 7431 के अज्ञात चालक और वाहन मालिक प्रिंस गौतम पिता फूल सिंह राजपूत और डंपर क्रमांक एमपी 05 जी 8157 के अज्ञात चालक और वाहन स्वामी अजय पिता सुरेश पलिया दोनों ग्राम बांसखेड़ा तहसील पिपरिया निवासी पर धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news