चंपक झील में हादसा, रोक के बावजूद युवकों ने चलाई नाव, पलटने से दाे युवक लापता

हिल स्टेशन पचमढ़ी की चंपक झील में रविवार दोपहर दो पैडल बोट पलट जाने से झील में लापता दो युवकों का रविवार देर रात तक पता नहीं चला है। युवकों ने बिना बताए चुपचाप बोट खोल ली और झील में चले गए, वहां बोट पलट गई। पचमढ़ी के स्थानीय गोताखोर युवा लगातार झील को खंगाल रहे हैं। पुिलस ने बताया लगभग एक दर्जन स्थानीय युवा झील में बोटिंग के लिए गए थे। उन्हें चौकीदार ने मना किया, लेकिन वे नहीं माने। घटना के बाद किनारे पर आकर युवकों ने पाया कि उनके साथ गए विकास यादव 22 वर्ष और सुमित श्रीवास 27 वर्ष उनके साथ नहीं हैं। यही नहीं दोनों बोट भी नजर नहीं आई। युवकों ने पचमढ़ी के नागरिकों को खबर की और तत्काल झील में लापता युवकों की तलाश के लिए नाव उतार दी गई। टीआई कुमरे ने बताया स्थानीय गोताखोरों के साथ पिपरिया से भी गोताखोर आ रहे हैं। झील मे तलाश की जा रही है। एसडीएम नितिन टाले ने बताया बोट पलट जाने से दो युवक लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

मैं और मेरे एक साथी ने मना किया, फिर भी ले गए बोट
मैंने और मेरे एक साथी ने इन लोगों को नाव ले जाने से मना किया था। इन लोगों ने कहा कुछ नहीं होगा चिंता मत करो। झील में कूदकर नहाने के साथ एक बोट से दूसरी बोट में जा रहे थे। उसी दौरान हमने दो बोट का संतुलन गड़बड़ाते देखा और उस में बैठे लोग झील में गिर गए। सभी लोग बदहवास होकर किनारे की तरफ आते नजर आए। यहां आकर उन्हें पता चला कि उनके दो साथी झील में ही रह गए हैं।
(जैसा की झील चौकीदार रमेश ठाकुर ने बताया)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post