कोविड सेंटर में पोहा देकर कहा- चम्मच नहीं है, हाथ से खा लो

रविवार की सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल के कोविड सेंटर में पोहा तो प्लेट में दिया पर उसमें चम्मच नहीं थी। जब मरीजों ने पूछा, पोहा कैसे खाएंगे तो पोहा सप्लाई करने वाले ने तपाक से जवाब दिया - हाथ से खा लो, हमारे पास चम्मच नहीं हैं। यह सुनकर मरीज कहने लगे कि क्या अब हमको चम्मच भी घर से बुलवानी पड़ेगी। अस्पताल के पुराने नर्सिंग सेंटर के भवन में कोरोना सेंटर में शिकायत करने पर एक समस्या हल होती है तो दूसरी आ जाती है। कल यहां सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की शिकायत आई थी। आज मरीजों ने बताया कि टॉयलेट के नल में बूंद-बूंद पानी आ रहा है।
बैरिकेड्स से गली बंद कर कैमरे लगाए
नेहरूगंज को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के 24 घंटे बाद गली के बीच में बैरिकेड्स लगा दिए गए। पब्लिक पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगवा दिया गया है। जनता टॉकीज के बाजू की इस गली में डाकघर अभिकर्ता के निवास दोनों तरफ के कुछ घरों तक के हिस्से को बंद किया गया है।

पवारखेड़ा सेंटर: मरीजों ने दाल-चावल में कीड़े दिखने की शिकायत की
कोरोना मरीजों के लिए पवारखेड़ा के हॉस्टल में बनाए गए केयर सेंटर में खाने की क्वालिटी ठीक नहीं है। मरीजों ने दाल-चावल में कीड़े दिखने की शिकायत की है। जो अचार का पाउच दिया जा रहा, उसमें एक्सपायरी डेट नहीं दिख रही। छोटे बच्चों को दूध नहीं मिल रहा। पानी कैन में दिया जा रहा। पैकबंद बोतल नहीं मिल रही। जो मरीज शोरशराबा करते हैं, उनको पीने व नहाने के लिए गर्म पानी मिल जाता है। मरीजों के अनुसार एक हफ्ते से कमरे सैनिटाइज नहीं किए गए। हैंड सैनेटाइजर नहीं मिला।

निजी रिसॉर्ट संचालक और उनकी पत्नी इंदौर में कोरोना पॉजिटिव हुए
इटारसी के रिसॉर्ट संचालक व रोटरी क्लब अध्यक्ष और उनकी पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट इंदौर में पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना मिलने पर इटारसी प्रशासन ने उनके चावल लाइन स्थित निवास में रह रहे परिजनों को होम क्वॉरेंटाइन करवा दिया है। परिजनों के अनुसार पिछले हफ्ते रिसॉर्ट के युवा संचालक पथरी का चैकअप करवाने इंदौर गए थे। साथ में उनकी पत्नी भी थीं। उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। वहां एक हॉस्पिटल में जब सैंपल टेस्ट किए गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post