रविवार को लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकाें के विरुद्ध राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत प्रशासन तथा पुलिस ने संयुक्त चालानी कार्रवाई करते हुए 113 विभिन्न वाहन चालकों से 11,140 का जुर्माना वसूला। कार्रवाई में नायब तहसीलदार पुलकित जैन, पटवारी भागीरथ चौहान, नगर निरीक्षक एम.एल. चौहान, सहायक उपनिरीक्षक एस.के. भगत, पंचायत प्रधान नरेंद्र कसेरा, जितेंद्र गहलोत, ग्राम कोटवार आदि मौजूद रहे। बहिन को लेकर लाखाखेड़ी नाहरपुर से आकर नीमसाबदी जा रहे वजेराम ने कहा यात्री बसें बंद होने से भाई अपनी बहनों को लेने बाइक से गए और उस पर ये चालानी कार्रवाई गलत बात है। खेड़ाखजूरिया से अपनी बुआ को लेकर हाटपीपल्या जा रहे अंशुल पोरवाल ने कहा पापा ने कहा था कि राखी पर बुआ को लेकर आना और यहां रसीद बना दी। कुछ लोग ऐसे ही इस कार्रवाई से गुस्साए दिखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today