अनुभाग में रविवार काे दो कंटेनमेंट एरिया ग्राम उपड़ी और माकड़ाैन को 10 दिन पूरे होने के कारण एवं कोई और अन्य पॉजिटिव न आने के कारण कंटेनमेंट से मुक्त कर दिया गया है। उपड़ी और माकड़ौन में पॉजिटिव आ जाने के बाद रेंडम सैंपलिंग की गई थी, किंतु सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वर्तमान में तराना में दो कंटेनमेंट और है। एक उपड़ी एवं एक तराना नगर पंचायत क्षेत्र में विवेकानंद कॉलोनी है। तराना क्षेत्र में रविवार को दो ही एक्टिव केस शेष रहे हैं। गत दिनों हुए रेंडम सैंपल में जिसमें जेल प्रहरी के पॉजिटिव आने के बाद सैंपल लिए थे। समस्त रिपोर्ट नेगेटिव आई है, किंतु फिर भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
एसडीएम एकता जायसवाल ने बताया कि लगातार लॉकडाउन का पालन प्रशासन द्वारा करवाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर 32,000 का स्पाट फाइन किया गया। राखी का त्योहार होने से जिला प्रशासन द्वारा राखी व मिठाई की दुकान में खोलने की दोपहर 1 बजे छूट दी गई। राजस्व विभाग व नगर पंचायत तराना के स्टाफ में भी रेंडम सैंपलिंग की गई है। लगभग 18 सैंपल इन दोनों विभागों के लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। वर्तमान में तराना के रेंडम सैंपलिंग की लगभग 135 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। इस दौरान एसडीओपी रवींद्र बोयत, तहसीलदार डी.के. वर्मा आदि उपस्थित रहे।
माकड़ौन में 4350 का किया स्पाट फाइन- तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया रविवार को अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर 4350 रुपए का स्पाट फाइन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण से बचने के लिए और अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। लगातार पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है।
महिदपुर रोड : पाेस्ट ऑफिस चौराहा क्षेत्र हुआ कंटेनमेंट मुक्त
महिदपुर रोड | यहां बनाए तीन कंटेनमेंट एरिया में से एक पोस्ट ऑफिस चौराहे का एरिया कंटेनमेंट मुक्त हो गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित वर्मा सहित मेडिकल स्टाफ, पंचायत अधिकारी राधेश्याम सिसौदिया, नरेंद्र कसेरा, स्टाफ सहित ग्राम कोटवार जितेंद्र उपस्थित रहे। कंटेनमेंट एरिया में रहने वाले तीन परिवार सहित वाले एक चाय, नमकीन तथा पान विक्रेता को अपना व्यवसाय करने का अवसर मिल सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today