कियोस्क सेंटर नहीं ले पाएंगे ज्यादा शुल्क, छात्राओं का नि:शुल्क व छात्रों से 150 रुपए ही ले सकेंगे

सरकारी एवं निजी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो चुका है। दो दिन में जिले में 200 छात्र-छात्राओं ने अब तक यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं गुरुवार को एसएन कॉलेज के 10 सत्यापन केंद्रों में से केवल एक केंद्र पर ही कामर्स काेर्स में प्रवेश के लिए 6 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।
दो दिन में एसएन व हरसूद कॉलेज में कुल 13 विद्यार्थियों ने आवेदनों का सत्यापन कराया। महाविद्यालयों में आवेदनों के सत्यापन के लिए सुबह 10 से 6 बजे तक का वक्त निर्धारित किया गया है। एसएन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.मुकेश जैन ने बताया बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए तीन-तीन तथा एक केंद्र दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है। जिससे दिव्यांग विद्यार्थी चाहे वह बीए, बीएससी और बीकॉम किसी भी विषय का हो, उसे सत्यापन के लिए भटकना न पड़े। इसके साथ ही बीएड के छात्र-छात्राओं के दो अलग से सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं। शैक्षणिक सत्र-2020-21 के तहत 5 से 20 अगस्त तक बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, जबकि स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं एमकॉम, एमए और एमएससी में प्रवेश के लिए 13 से 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होंगे।

सुविधा: जिले में 500 कियोस्क सेंटर, इसमें से 220 खंडवा, ओंकारेश्वर और मूंदी में
जिले में एमपी ऑनलाइन के 500 कियोस्क सेंटर है। जिसमें से 280 ग्रामीण एवं 220 शहरी क्षेत्र खंडवा, ओंकारेश्वर और मूंदी में कार्यरत है। माशिमं से पास 12वीं के विद्यार्थियाें का वेरीफिकेशन कियोस्क सेंटर पर ऑनलाइन ही हो जाएगा। यदि किसी छात्र-छात्रा की अंकसूची में नाम, पता या आधार कार्ड में जानकारी में कोई सुधार है ताे उसके लिए उसे कॉलेज के सत्यापन केंद्र जाना पड़ेगा।
व्यवस्था: कियोस्क सेंटर 150 रु. से अधिक रजिस्ट्रेशन शुल्क ले रहे तो समन्वय से करें शिकायत
छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एमपी ऑनलाइन ने जिला समन्वय को नियुक्त किया है। छात्राओं का निशुल्क व छात्रों के लिए केवल 150 रुपए का शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए तय है। यदि कोई कियोस्क सेंटर अधिक वसूली कर रहा है तो विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के जिला समन्वयक अश्विनी कुमार पुरोहित के मोबाइल नंबर-7049923830 पर शिकायत कर सकते हैं।

कियोस्क पर केवल देना है शुल्क
उच्च शिक्षा विभाग पिछले साल की तरह इस बार भी छात्राओं का रजिस्ट्रेशन निशुल्क कर रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए 150 रुपए का शुल्क केवल छात्रों को ही देना है। छात्राओं का शुल्क विभाग जमा करता है। -अश्विनी कुमार पुरोहित, जिला समन्वयक, एमपी ऑनलाइन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kiosk centers will not be able to charge more, girl students free of cost and will be able to take only Rs. 150 from students.


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post