एक दिन में 25 संक्रमित मिले, अब तक 336, 11 की मौत, 184 स्वस्थ

जिले में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार अब तेज हाे रही है। यही वजह है कि कि शनिवार को 25 मरीज और मिले हैं। यह अबतक एक दिन में मिले मरीजाें का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही जिले में मिले संक्रमितों की संख्या 336 हाे गयी है। संक्रमितों की माैत की दर 3.2 प्रतिशत है। अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। 184 ठीक हो गए हैं यानी रिकवरी रेअ 54.8 प्रतिशत है। अब भी 143 एक्टिव केस हैं और 694 मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है।

उधर, ब्यावरा में बीती 27 जुलाई को कोरोना संक्रमित निकले कन्या शाला ब्यावरा के 60 वर्षीय शिक्षक एवं युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव के पिता की शनिवार को इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। वहीं शनिवार को सुबह आई रिपोर्ट में रिटायर्ड शिक्षक और 2 युवकों सहित 3 पॉजिटिव अए थे। शाम को आई रिपोर्ट में पचोर कृषि उपज मंडी में पदस्थ ब्यावरा मंडी रोड कर्मचारी कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। ब्यावरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है जबकि कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्यावरा में सबसे ज्यादा 99 पाॅजिटिव मिल चुके हैं, इनमें से 6 की मौत हो चुकी है

2 मरीज स्वस्थ हुए फूलों से दी विदाई

सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ. साहू ने बताया कि शहर के कर्मचारी कॉलोनी निवासी 2 कोविड मरीजों के स्वस्थ होने के बाद शनिवार को सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड से छुट्‌टी कर दी गई। अस्पताल स्टाफ ने पुष्पवर्षा और माला पहनाकर उन्हें विदा किया।

ब्यावरा : इंदौर के बाम्बे अस्पताल में भर्ती कराया था

ब्यावरा सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शरद साहू ने बताया कि वार्ड 10 की रविशंकर कॉलोनी निवासी शहर के शासकीय कन्या उमावि में पदस्थ 60 वर्षीय शिक्षक को लीवर में शिकायत होने पर परिजनों ने करीब 8 दिन पूर्व इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां उनका पहला कोरोना सैंपल लिए थे, पहली टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी इसके बाद शिक्षक की हालत बिगड़ने पर 2 दिन बाद दूसरी बार बॉम्बे हॉस्पिटल में ही सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट 27 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड का इलाज कराने की कहकर परिजनों को सौंप दिया था।

परिजन राजगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए थे, यहां हालत गंभीर होने से भोपाल चिरायु अस्पताल रैफर किया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद भोपाल में ही शनिवार शाम को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर के बिहारी जी के मंदिर के पास रहने वाले 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक, वार्ड 14 जूना ब्यावरा में गंदे नाले के पास रहने वाला 24 वर्षीय युवक एवं सुठालिया बायपास पर रहने वाला उमरेड़ निवासी 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

जीरापुर : गांवों में फैल रहा संक्रमण, कुमडी में 4 पाॅजिटिव निकले

नगर में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं। नगर के साथ साथ यह गांवों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। शनिवार सुबह प्राप्त जांच रिपोर्ट में ब्लाक के गांव कुमडी में 4 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए। इसके बाद अब यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 हों गई है। कोविड 19 केयर सेंटर पर जिनका उपचार किया जा रहा है। ब्लाक के गांव बटावदा, तम्बोलिया, भंडावद में एक एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थीं। गांवों में इस तरह एक साथ चार लोगों के पॉजिटिव निकलना चिंता का विषय है। स्थानीय कोविड 19 केयर सेंटर से शनिवार को 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर अपने घर पर लौटे। कोविड सेंटर पर 21 लोगों को रखा गया है। ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर विवेक दुबे ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज किया।

शनिवार को जिले में 155 लोगों की रिपोर्ट आई

शनिवार सुबह 155 मरीजों की रिपोर्ट आई, इनमें 10 केस पाॅजिटिव आए हैं। जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इनमें 4 केस जीरापुर, 3 तलेन और 3 ब्यावरा के हैं। देर शाम 15 मरीजों की रिपोर्ट और पाॅजिटिव आई, इनमें से 10 खिलचीपुर, दो पचाेर, दो जीरापुर क्षेत्र, और एक केस ब्यावरा से है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25 infected in one day, 336 so far, 11 killed, 184 healthy


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post