संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जागरुक करने आए विधायक, बोले- मास्क नहीं है तो गमछा लगा लें

निगम तिराहा। शनिवार दोपहर 12.15 बजे। कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए “एक मास्क अनेक जिंदगी” अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम। 15 अगस्त तक चलने वाले जनजागरुकता अभियान के लिए रथ को हरी झंडी दिखकर विधायक देवेंद्र वर्मा ने आगे बढ़ाया। इससे पहले विधायक ने लोगों को जागरुक करने के लिए कहा कि सोशल डिस्टेंस रखें, मास्क नहीं है तो गमछा लगा लें। पड़ोसी स्वस्थ होगा तो हम भी स्वस्थ्य होंगे। समाज का प्रत्येक हिस्सा स्वस्थ्य रहेगा।
जिस समय विधायक वर्मा शहरवासियों को यह समझाइश दे रहे थे, उसी दौरान वे अपने मित्रों और निगम अफसरों से सटकर खड़े नजर आए। इसी तरह एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़े निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी विधायक के आते ही सारे नियम भूल गए। इधर लोगों को जागरुक करने निकले कंसल्टेंट एजेंसी के कर्मचारी भी मास्क बांटते समय सेल्फी लेने के लिए ग्रुप के रूप में निकले। सभी कर्मचारी पूरे समय एक-दूसरे के नजदीक दिखाई दिए। कार्यक्रम में उपायुक्त दिनेश मिश्रा, पूर्व पार्षद दिनेश पालीवाल, सुनील जैन ,रमेश गुर्जर व कैलाश राठौर, आशीष राजपूत, जीवन डिंडोरे, सहायक आयुक्त मोनिका पारदी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान, प्रभारी सहायक यंत्री अंतर सिंह तंवर, एचआर पांडे, संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, उपयंत्री भूपेंद्र सिंह बिसेन, राधेश्याम उपाध्याय, विधि अधिकारी राकेश ललित, जोन प्रभारी अजय पटेल, मनीष पंजाबी, जाकिर अहमद, भुवन श्रीमाली, धीरज दवे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चकराकर गिर गया छोटे कद वाला गोलू
अभियान की शुरुआत होने पर जागरुकता रथ निगम से घंटाघर चौराहे तक गया। इस दौरान ऐसे लोग जो मास्क नहीं खरीद सकते उन्हें दान में मिले मास्क निगम ने नि:शुल्क बांटे। यह काम छोटे कद वाला कर्मचारी गोलू कंसल्टेंट के कर्मचारियों के साथ कर रहा था। सिर पर हेलमेट, मुंह पर मास्क और शरीर पर जैकेट पहने के बाद तेज धूप में घूमते समय गोलू को चक्कर आ गए और वह गिर गया। साथ चल रहे कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाकर कुछ देर छांव में बैठाया तब उसने राहत महसूस की।
यह होगा आगे : जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटेंगे

  • निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कहा मास्क बैंक में लोग मास्क दान दे सकते हैं।
  • संस्थाओं और दानदाताओं से निगम मास्क एकत्रित कर निर्धन और जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किया जाएगा।
  • जागरुकता रथ शहर के सभी 50 वार्डों में भ्रमण कर लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपाय बताकर उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Legislators who came to create awareness to save people from infection


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post