बीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा, सेना के दो जवान समेत 9 पॉजिटिव

जिले में बुधवार को 9 पॉजिटिव मिले। बीएमसी की वायरोलॉजी लैब से 8 और आईसीएमआर के पोर्टल से एक मरीज की पुष्टि हुई है। सागर का आंकड़ा 739 पर पहुंच गया है। 9 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। अब तक 533 ठीक हो चुके हैं। कैंट निवासी 20 और 21 वर्षीय सेना के जवान पॉजिटिव मिले हैं। 20 वर्षीय जवान कुछ दिन पहले महाराष्ट्र स्थित घर से लौटे थे। आईसीएमआर के पोर्टल से सदर निवासी 18 वर्षीय युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ये कोरोना पॉजिटिव मिले सैनिक के संपर्क में थे। सूबेदार वार्ड में सोने-चांदी का काम करने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 57 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव मिलीं। लक्ष्मीपुरा वार्ड में 70 वर्षीय वृद्ध, दीनदयाल कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिले हैं। बीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 24 वर्षीय एमबीबीएस की छात्रा और पुरव्याऊ टौरी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इन सभी का इलाज बीएमसी में किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post