शनि-रवि का बंद खत्म अब सभी दिन अनलॉक,एहतियात के तौर पर आज भी लागू रहेगी धारा-144

जिले में अब सभी दिन अनलॉक होंगे। कलेक्टर दीपक सिंह ने अनलॉक-3 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शनिवार-रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। हालांकि एहतियातन गुरुवार को भी धारा-144 लागू रहेगी। लॉकडाउन व कर्फ्यू खत्म करने से जिले में जनजीवन चार महीने बाद सामान्य होगा। हालांकि अब भी बहुत-सी पाबंदियां है। 22 मार्च के बाद ये पहला मौका है जब लोग मनचाहे समय तक घूम सकेंगे और कारोबार कर सकेंगे। कलेक्टर सिंह का कहना है कि अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। वायरस अभी जिंदा है। लोग मास्क लगाएं और फिजिकल डिस्टेंस रखें। 12 जुलाई से अब तक 25 दिन में छह दिन लॉकडाउन रहा फिर भी कोरोना कंट्रोल नहीं हुआ। जिले में इन 25 दिन में 284 पॉजिटिव मरीज मिले। 14 मरीजों की मौत हुई। 73 पॉजिटिव मरीज तो लॉकडाउन के दिन ही मिले। इतना ही नहीं तीन सप्ताह से बंद के दो दिन बाद 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shani-Ravi's shutdown is now unlocked all day, Section-144 will continue to be applicable even today as a precaution


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post