एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत मंगलवार को नगर परिषद ने वार्डों में भ्रमण के लिए रथ रवाना किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामनिवास पटेल, सीएमओ मिलन पटेल, पार्षद पंकज प्रजापति, ब्रजमोहन चौहान, माखनलाल मालवीया, स्वच्छता प्रभारी अनुराग यादव सहित अन्य मौजूद थे।
अभियान के अन्तर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में जागरूक के साथ मास्क की अनिवार्यता का प्रचार किया जाएगा। सीएमओ मिलन पटेल ने कहा नगर की निचली बस्तियों में मास्क वितरण के लिए जनसहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आत्मनिर्भर जीवन शक्ति में पंजीकृत महिलाओं से भी मास्क तैयार कराए जाएंगे। पहले दिन वार्ड क्रमांक 8 के इंदिरा कॉलोनी में अभियान के तहत बच्चों को मास्क वितरित किए गए। रथ के साथ लिपिक अमित नामदेव व अन्य लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news