सुबह घरों पर फहराएंगे ध्वज, रात में जगमगाएंगे दीप

अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण अवसर पर तहसील के घरों व बाजारों में पताका फहराएगी। मंदिरों में आरती होगी। रात में घर-घर दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। विधायक ने मंंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने भी धार्मिक स्थल पर आयोजन करने के लिए लोगों से अनुरोध किया है। भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया सुबह 8 बजे से भाजपायी कार सेवकों के घरों पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उनका सम्मान करेंगे। भाजयुमो के जिला मंत्री रितेश जैन के अनुसार मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने शहर में सोमवार से घर-घर जाकर करीब 21 हजार दीप शहरवासियों को वितरित किए हैं। हिंदू संगठनों द्वारा भी शहर में पताका और घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए लोगों से अनुरोध किया गया है।
छोटा चिरोला | छोटा चिरोला के ग्रामीणों में खुशी का माहाैल है। ग्रामीणों द्वारा बुधवार काे अति प्राचीन श्रीराम मंदिर पर सुंदरकांड व महाआरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही घर-घर राम धुन, दीपक जलाए जाएंगे।

सुंदरकांड का पाठ- पोरवाल समाज के बालाजी मंदिर में मंगलवार को विधायक मुरली मोरवाल ने सहयोगियों के साथ हनुमान चालीसा व रामायण पाठ किया। विधायक ने कहा पाठ करने के साथ प्रसाद बांटा। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के 500 बुजुर्गों को रामलला के दर्शन करने के लिए स्व खर्च से अयोध्या ले जाया जाएगा।

बड़नगर में अयोध्या कार सेवा में गए कारसेवकों का किया सम्मान
बड़नगर | विनायक कोठारी मित्र मंडल द्वारा 1992 में अयोध्या के श्रीराम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले कारसेवकों का सम्मान मंंगलवार को मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा कुमावत सेरी स्थित श्रीराम मंदिर पर किया गया। इस दौरान कार सेवक रतनलाल चौधरी, सत्यनारायण भाटी सहित अन्य कारसेवकों ने अयोध्या आंदोलन से जुड़े संस्मरण सुनाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, ओमप्रकाश चोरमा, पुनीत छाजेड़, गजेंद्रसिंह सिसौदिया की उपस्थिति में किए गए सम्मान समारोह में कारसेवक श्रवण शर्मा, राजेश वेद, लोकेश शर्मा, सुरेश गेहलोत, गोविंद मकवाना, सत्यनारायण भाटी, राजकुमार पंवार, मुन्नालाल पांचाल, दिनेश सेन, महेश गुर्जर आदि का सम्मान शाल-श्रीफल, मास्क, दुपट्टा एवं भगवान श्रीराम का प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. गोवर्धनलाल ददरवाल, शकुंतला बेन कुमावत, लाभचंद, सत्यनारायण बोहरा आदि उपस्थित थे।

दीपमालाओं से सजेंगे मंदिर, हर घर लगेगा भगवा ध्वज, कार सेवकों का हाेगा सम्मान
भास्कर संवाददाता | खाचराैद
मंदिरों को बुधवार को दीपमालाओं से सजाने का आह्वान सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं आरएसएस ने भी प्रांतीय स्तर पर सभी लोगों को घर में दीपक अाैर भगवा ध्वज लगाने का आह्वान किया है। शीतलामाता माता स्थित रामोला मंदिर में भी बुधवार शाम 7 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मंदिर को दीपमालाओं से सजाया जाएगा ताे कारसेवकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर के उस सभी कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा, जो 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या कार सेवा करने गए थे। रामोला मंदिर के महंत चेतनदास बैरागी ने बताया कि इन कार सेवकों की मेहनत अब रंग लाई है। कार सेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अयोध्या पहुंचकर अपनी यादगार सेवाएं दी थी।
ग्रामीण क्षेत्र में भी खासा उत्साह
श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर आसपास के गांवों में भी तैयारियां चल रही है। बंजारी के कृष्णपाल सिंह व पुखराज सिंह ने बताया अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर पूरे गांव में घर-घर भगवा ध्वज लगाकर संपूर्ण नगर को भगवामय कर दिया है। भूमिपूजन के दाैरान ग्रामीणजन विशाल भगवा पताका लेकर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे। अयोध्या में भूमिपूजन के समय बंजारी में श्रीराम मंदिर पर भगवा पताका लगाकर महाआरती की जाएगी। घिनोदा में भी भूमिपूजन को लेकर सुंदरकांड का आयोजन बायपास स्थित मंदिर पर रखा जाएगा। पंकज पाटीदार ने बताया मंदिरों में रामधुन और मंदिर को पूरी तरह दीप से सजाया जाएगा। मंदिर के अलावा घर-घर दीप जलाकर भगवा ध्वज फहराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flag will fly on homes in the morning, lamps will glow in the night


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post