फर्जी डायवर्सन की आशंका में सेवा प्रदाता का कार्यालय किया सील

नगर में फर्जी डायवर्सन की आशंका में सेवा प्रदाता का कार्यालय सील किया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर आरआई और पटवारी ने की।
जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर के सत्यनारायण भूरजी की वार्ड क्रमांक 1 की कृषि भूमि के व्यावसायिक उपयोग के लिए मद परिवर्तन पुनासा के पंजीयन विभाग के सेवा प्रदाता सचिन तोमर द्वारा करवाया गया, लेकिन भूमि के सामने शासकीय भूमि होने से सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा एसडीएम पुनासा से रास्ते की मांग की और आवेदन में भूमि के मद परिवर्तन के दस्तावेज भी सलंग्न किए। एसडीएम ने आवेदन पर कार्रवाई के दौरान मद परिवर्तन संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया तो स्वयं के हस्ताक्षर देखे जो संदेहास्पद लगे। जिस पर उन दस्तावेजों से संबधित दस्तावेज कार्यालय में देखे गए तो डायवर्सन आदेश पर प्रकरण क्रमांक 15 /02/18-19, 75 अ-2 दर्ज था और कार्यालय के अभिलेखों में अ प्रकरण क्रमांक 34 अ-2 तक ही है। यह देखने पर संदेह और बढ़ गया। जिस पर एसडीएम ममता खेड़े ने सेवा प्रदाता को तत्काल तलब किया। पूछताछ में सेवा प्रदाता द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उसके दोनों कार्यालय सील करने के आदेश दिए। मामले को जांच में लिया। कार्रवाई करने पहुंचे आरआई हरिसिंह गौर, पटवारी सागर दलाल, राकेश जमरे ने सेवा प्रदाता के दोनों कार्यालय सील किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post