मावा के नमूने लेने पहुंची टीम तो दुकान बंद कर भागे कारोबारी

कोरोना ड्यूटी के नाम पर बंद खाद्य पदार्थों की जांच फिर चालू हो चुकी है। राखी से तीन दिन पहले शुक्रवार को कलेक्टर ने अफसरों से कहा कि वे बाजार में जांच करें, जहां मिलावट मिले वहां सख्त कार्रवाई करें। इसके बाद तीन टीम पहले मोर बाजार पहुंचीं। ये सभी जैसे ही बाजार में पहुंचे कुछ मावा दुकानें बंद हो गईं जबकि कुछ ने दुकानों से मावा दूसरी जगह भेज दिया। मौके पर मौजूद जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि ज्ञान सिंह मावा भंडार, पाल मावा भंडार व बाबूलाल मावा भंडार से तीन नमूने लिए गए हैं। इनके लाइसेंस भी जांच टीम ने देखे। इससे पहले टीम जोधपुर मिष्ठान कटोराताल पर पहुंची। यहां से मलाई बर्फी का नमूना लिया गया। मोर बाजार से टीम माधौगंज स्थित बृजवासी स्वीट्स एवं नमकीन पर पहुंची। यहां से रबड़ी का नमूना लिया गया। इसी दुकान के पास तोलाराम स्वीट्स पर भी जांच की गई। यहां से भी मलाई बर्फी का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे व लोकेंद्र सिंह के मुताबिक थाटीपुर में लक्की स्वीट्स से भी रसगुल्ला के नमूना लिया गया। दो दिन पहले शिंदे की छावनी में बृजवासी मिष्ठान व सुभाष मिष्ठान के अलावा थाटीपुर के डबल हाथरस की भी जांच की गई थी। यहां से भी मिठाई के नमूने लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the team reached to collect samples of Mawa, the businessmen closed the shop


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post