मेडिकल कारोबारी के घर में घुसकर 12 साल के बेटे काे पकड़ा और 50 हजार रुपए व सोने के गहने लूटे, फुटेज के आधार पर तलाश जारी

काेराेना काल में सक्रिय बदमाशाें काे न लाेगाें का डर है और न पुलिस का। दिनदहाड़े वे लूट और चाेरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार काे बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की न्यू फाेर्ट व्यू काॅलाेनी में एक मेडिकल कारोबारी के घर में घुसकर तीन बदमाश उनके 12 वर्षीय बेटे को अपने कब्जे में लेकर अलमारी खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए व तीन तोला वजनी सोने के गहने लूट ले गए। दाेपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई इस वारदात को पुलिस ने न सिर्फ हल्के में लिया बल्कि लूट की बजाय चोरी का मामला दर्ज किया है। बदमाशों ने घर में घुसने से पहले गली के कोने पर एक दुकान पर रुककर रैकी की थी। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। इसमें एक बाइक पर तीन युवक जाते दिखे हैं। इसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।


न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी मेडिकल कारोबारी यशवंत राजपूत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे तीन युवक उनके घर पहुंचे। उस वक्त घर पर मेरा 12 वर्ष का बेटा देवेश था। मैं कोटेश्वर तिराहे देवेश मेडिकल स्टोर पर था और पत्नी रेखा पास ही बन रहे मकान निर्माण का काम देखने गई थीं। देवेश ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने उससे कहा कि आपकी मम्मी ने 7 हजार रुपए मंगाए हैं। इस पर देवेश ने कहा कि मम्मी को रुपए चाहिए थे तो वह खुद ले जातीं। इस पर युवक ने देवेश से पानी मांगा। देवेश पानी लेने गया, तभी तीनों युवक घर में घुस गए और देवेश को दबोचकर पलंग पर पटक दिया। युवकों ने अलमारी की चाबी ढूंढी, जाे उन्हें अलमारी के ऊपर रखी मिल गई। चाबी से अलमारी खोलकर बदमाश उसमें रखे 50 हजार रुपए व तीन तोला सोने के गहने लूट कर एक ही बाइक से भाग गए।

गली के कोने पर कर रहे थे रैकी
पुलिस काे बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन फुटेज में बदमाश घर की गली के कोने पर रैकी करते हुए दिखे हैं। एक बदमाश कोने पर स्थित जनरल स्टोर से रैकी कर रहा था। एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा था और दो बाइक पर पर थे। यशवंत की पत्नी के घर से निकलने के बाद एक युवक ने अपने दो साथियों को इशारा किया, इसके बाद वे यशवंत के घर पहुंचकर लगभग 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

महाराजपुरा में ट्रांसपोर्टर के घर हुई लूट के आरोपी बेसुराग
महाराजपुरा क्षेत्र में तीन दिन पहले राकेश शर्मा के घर में घुसकर उनकी पत्नी को नकली पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाश का भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस अब राकेश व उनके कारोबार से जुड़े 30 से अधिक लोगों को राउंडअप किया है, लेकिन बदमाश का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है।

मुझे घटना की जानकारी नहीं दी
न्यूू फाेर्ट व्यू काॅलाेनी में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की घटना के संबंध में मुझे जानकारी नहीं दी है। लूट की घटना की यदि चोरी में कायमी की है तो कार्रवाई करूंगा।
-अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entering into the house of a medical businessman caught the 12-year-old son and looted 50 thousand rupees and gold ornaments, the search continues on the basis of the footage


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post