काेराेना से सातवीं माैत, मानपुरा के बुजुर्ग लाेहा व्यापारी की भाेपाल में माैत

जिले में काेराेना पॉजिटिव 78 वर्षीय लाेहा व्यापारी की साेमवार काे भाेपाल में माैत हाे गई। अब तक काेराेना से जिले में 7 माैतें हाे चुकी है। कुल संक्रमित 217 हैं। इनमें से 181 मरीज ठीक हाे चुके हैं। रिकवरी रेट 83.41 प्रतिशत है। मंगलवार काे 3 रिपाेर्ट पॉजिटिव आई। इसमें आबादी सर्वे से जुड़ा राजधानी काॅलाेनी निवासी पटवारी, मुख्य बाजार घंटाघर क्षेत्र में रहने वाला कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी शामिल हैं। जिले में काेराेना से जून में 2, जुलाई में 4 और अगस्त में पहली माैत है। इसी के साथ जिले में काेराेना से मृत्यु दर 3.22 प्रतिशत है।
सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि मंगलवार काे 43 रिपाेर्ट मिली। इसमें 3 सैंपल पॉजिटिव आए। इसमें नरसिंह वार्ड निवासी 67 वर्षीय कपड़ा व्यापारी, 62 वर्षीय उनकी पत्नी और भाेपाल निवासी 29 साल का पटवारी शामिल है। कपड़ा व्यापारी का इंदाैर से लाैटा रिश्तेदार पहले पॉजिटिव आया है। वहीं 29 जुलाई काे राजधानी निवासी एक पटवारी पॉजिटिव आया था। उसके साथ रहने वाला साथी पटवारी पॉजिटिव आया है। कांटेक्ट में आने वालाें के सैंपल लिए जाएंगे। मंगलवार काे काेविड सेंटर से एक व्यक्ति ठीक हुआ।
बुजुर्ग लाेहा व्यापारी की भाेपाल में माैत

मानपुरा निवासी 78 वर्षीय लाेहा व्यापारी की तबीयत बिगड़ने के बाद 31 जुलाई काे सैंपल लिया। तीन दिन पहले गंभीर हालत में उन्हें भाेपाल रैफर किया। इलाज के दाैरान उनकी माैत हाे गई। उन्हें भाेपाल में ही सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
जुलाई में 4, अगस्त में काेराेना से पहली माैत

​​​​​​​2 जुलाई काे गाेलापुरा के कपड़ा व्यापारी, 8 जुलाई काे महेंद्रगांव के युवक, 16 जुलाई काे गुरव मोहल्ले के चूड़ी व्यापारी और 22 जुलाई काे गढ़ीपुरा निवासी व्यक्ति की माैत हाे गई। 16 जून काे नपा के सफाईकर्मी और 29 जून काे मांदला के एक व्यक्ति की माैत हाे चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post