पूरक परीक्षा की लिंक नहीं खुली, विद्यार्थी लगाते रहे कियोस्क सेंटर के चक्कर

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्तमान में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में पूरक वाले विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से ऑनलाइन फार्म भरने का आदेश जारी किया गया था। परंतु 4 अगस्त मंगलवार को लिंक नहीं खुलने से विद्यार्थी दिनभर कियोस्क सेंटर के चक्कर लगाते रहे। एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर संचालक महेंद्र बोड़ाना, ओम शर्मा, राहुल प्रजापत ने बताया कि 4 अगस्त से पूरक परीक्षा के फार्म ऑनलाइन भरना शुरू होना था, परंतु किसी कारणवश फार्म भरने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक-दो दिन में फार्म भरने की लिंक खुलेगी तो फार्म भरना शुरू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post