विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जिले में मतदान हेतु उपयोग में होने वाले ईव्हीएम (इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपेट का प्रथम चरण का रेण्डमाइजेशन राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज सम्पन्न हुआ।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रथम चरण के रेण्डमाइजेशन के दौरान कलेक्टर शिल्पा गुप्ता, अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसाद अहमद, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र करैरा(अजा) यू.एस. सिकरवार, पोहरी मुकेश सिंह, शिवपुरी प्रदीप सिंह तोमर, पिछोर बी.पी.पाण्डे, कोलारस आशीष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर आर.बी. सिंडोस्कर, डिप्टी कलेक्टर के.सी.ठाकुर, ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक प्रशांत शर्मा, कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश जैन अमोल, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष हेमन्त ओझा, बसपा अध्यक्ष धनिराम चौधरी, भाजपा के आईटी सैल के मनोज शर्मा, आईटी सेल के कपिल भार्गव आदि उपस्थित थे। भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से विधानसभावार कंट्रोल यूनिट, वेलेट यूनिट (ई.व्ही.एम) और वीवीपेट का रेण्डमाइजेशन किया गया। जिसकी प्रति रेण्डमाइजेशन के तत्काल बाद राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने इस दौरान बताया कि आज राजनैतिक दलों की पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदान हेतु ई.व्ही.एम. एवं वीवीपेट मशीनों का रेण्डमाइजेशन कर विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित किया गया है। यह रेण्डमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के सॉफटवेयर के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 1527 मतदान केन्द्रों के लिये 1834 ईव्हीएम एवं वीवीपेट का रेण्डमाइजेशन किया गया है, जिसमें 20 प्रतिशत मशीने रिजर्व में रखी जाएगी।
गुप्ता ने बताया कि कोलारस एवं पिछोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये आवंटित मशीनें शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में ग्राउण्ड फ्लोर पर बनाये गये स्ट्रोंग रूम में, जबकि जिले की करैरा, शिवपुरी और पोहरी विधानसभा क्षेत्रों के लिये आवंटित की गई मशीनें फस्ट फ्लोर पर रखी जायेंगी। उन्होंने बताया कि ये मशीनें स्ट्रोग रूमों व सीसीटीव्ही कैमरा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।