इंदौर शहर का खजराना बना कोविड प्रोटेक्टेड थाना, जांच के बाद ही होगी एंट्री

शहर के खजराना थाने को स्पेशल कोविड प्रोटेक्शन थाने के रूप में तैयार किया गया है। ऐसा करने वाला प्रदेश स्तर का यह पहला थाना है। शनिवार शाम को इसका उद्घाटन डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने किया। थाने के मेन गेट से परिसर में एंट्री लेते ही पीपीई किटधारी जवान थर्मल चेकिंग करेगा। गेट पर आते ही प्रत्येक व्यक्ति के पैरों को सैनिटाइज करने के बाद एंट्री दी जाएगी।
आवेदन देने के पहले व्यक्ति यहां लगी ऑटोमेटिक मशीन से हैंड सैनिटाइज करेगा। जवान कांच की प्रोटेक्शन शेड विंडों में रहेंगे।

इधर, कोरोना में पैरोल मिली तो लूट का षड्यंत्र रचा

कोरोना के कारण जेल से पैरोल पर छूटे कुख्यात बदमाश सूरज जाट और कौशल कोष्ठी ने फिर से गिरोह बना लिया और अपने लोगों को शराब दुकानों को ठेका दिलाने के लिए शहर की छह से ज्यादा शराब दुकानों में लूटने की साजिश रची। निपानिया में पिस्टल अड़ाकर आबकारी आरक्षक को लूटने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे। इस बीच विजय नगर पुलिस को इनके सीसीटीवी फुटेज मिल गए।

पुलिस ने शनिवार को सूरज और कौशल समेत गिरोह के पांच लोगों को मैरिएट होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक, लसूड़िया, पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले सूरज जाट (32), परदेशीपुरा में रहने वाले कौशल कोष्ठी (30), प्रतीक चौकसे (24), छोटी भमोरी में रहने वाले दीपक कुशवाह (25) और संजय गांधी नगर में रहने वाले अनिकेत ठाकुर (22) को पकड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid Protected Police Station became the treasure of Indore city, entry will be done only after investigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zQ26yz
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post